Monday, 24 July 2006

Lonely swing of the moon - सूना चाँद का झूला

In Italian, the amusement parks are called Luna Parks (luna means moon), probably because they open only during the night. Usually they come to the city in the summer, run by gypsies. I am not very fond of luna parks, because of their loud music, blinking lights, crowds and noise.

A few days ago, I went out with my wife for shopping. She wanted to buy some fish from a shop right next to the ground, where luna park had been set up. You get the fish, I am coming, I told her and walked to the luna park.

The whole place looked deserted. I saw the entry gate was unmanned and open, so I looked around and not seeing anyone, went inside. Probably everyone working there was sleeping after the long night. There were a few men doing cleaning but they did not look at me. The swings and other games, looked strange and lifeless, as if waiting for some god to blow life into them. The pictures of today are from that morning.









इतालवी भाषा में विभिन्न झूलों, खेलों वाले मेले को "लूना पार्क" यानि चाँद का बाग कहते हैं, शायद इसलिए कि यह मेले केवल रात को अँधेरा होने के बाद ही खुलते हैं और फ़िर सारी रात चलते हैं. लूना पार्क में जाने से दिल बहुत घबराता है, क्योंकि वहाँ तेज़ संगीत, हर तरफ जलती बुझती रोशिनयाँ, भीड़ भड़क्का और शोर होता है.

कुछ दिन पहले सुबह पत्नी के साथ खरीदारी के लिए निकला और जहाँ से मछली खरीदनी थी, वह दुकान उसी मैदान के पास है जहाँ लूना पार्क लगा है. तुम खरीदारी करो, मैं वहाँ लूना पार्क को देख कर आता हूँ, मैंने कहा.

सारी जगह सुनसान लग रही थी, पर मैदान में घुसने का गेट खुला था. आसपास देखा, कोई नहीं था, तो भीतर घुस गया. खेलों वाले रात भर काम करके शायद सो रहे थे और बिना भीड़ भाड़, संगीत और शोर के, वह लूना पार्क मरा हुआ सा लग रहा था. कहीं कोई इक्का दुक्का दिखाई दिया तो उन्होंने मेरी तरफ गौर नहीं किया. आज की तस्वीरें उसी सुबह की हैं.

Saturday, 22 July 2006

Forest - जँगल

Satyendra is a friend of a friend. He lives with his wife Kay in Umaria district of Madhyapradesh, close to Bandhavgarh natural reserve forest. Their home, Skay camp can host tourists interested in nature and wild-life.

As a child, I liked to fantasise about living in a forest, surrounded by wild animals. Aravalli hills of Delhi that cross the city in its centre, extending from Delhi University on one end, passing through parts of Karol Bagh and going upto Dhaula Kuan on the other end, were a central part of my life and also the object of those fantasies. I would imagine a transparent house of glass, where I was going to live, while outside wild animals roamed. My imagination did not limit itself to Indian wildlife, along with lions, tigers, antelopes and deer, it also saw giraffes and zebras.

So when I come to kow of persons like Satyendra who live and work close to nature and wild-life, I remember that childhood dream.

Todays pictures are about birds and animals.







सत्येंद्र मेरे एक मित्र के मित्र हैं और अपनी पत्नी के साथ बाँधवगढ़ जँग के पास रहते हैं. स्के कैंम्प, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में उनका घर, प्राकृतिक जीवन और जँगली जानवरों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए रहने का स्थान है.

जँगली जानवरों के बीच रहना, मेरी बचपन के खुली आँखों से देखने वाले सपनों मे से था. दिल्ली की अरावली पहाड़ियाँ जो दिल्ली विश्विद्यालय के पास से प्रारम्भ होती हैं और शहर के बीचों बीच करोलबाग से ले कर राजेंद्र नगर और बुद्ध जयंती बाग से हो कर धौला कूआँ तक जाती हैं, बचपन के जीवन का अभिन्न अँग थीं. गर्मियों में दोपहर को सोने की जगह घँटों सोचता कि सारा जँगल मेरा ही होगा जहाँ बीच में मैं शीशे के पारदर्शी घर में मैं पिंजरे में बंद रहूँगा और जँगल में आसपास जँगली जानवर खुले घूमेंगे. मेरी कल्पना उस जँगल में शेर, चीते, हिरनों के अलावा, ज़ेबरे और जिराफ़ भी देखती.

आज भी जब सत्येंद्र जैसे लोगों के बारे में जानने का मौका मिलता है जिनका जीवन जँगलों और प्रकृति के करीब है तो बचपन के उस सपने की याद आ जाती है.

आज की तस्वीरों का विषय है पशु पक्षी.

Friday, 21 July 2006

Bhim's football - भीम की फुटबाल

As a child, I was fascinated by the character of Bhim in the Indian epic, Mahabharata. In my immagination, I saw him as a kind hearted, simple minded giant, full of strength and yet someone who can be easily fooled by others.

In the evening twilight, when I saw the giant balls of hay in the field, I suddenly remembered Bhim. Perhaps he would have played football with these giant footballs.

I had often seen farmers making these balls by some machines but I had never noticed that these are coverd by the transparent plastic sheet, that helps them keep the round form. I had somehow imagined that the machine simply presses the hay together in the round shape.

As I looked at them, a big flock of birds suddenly took off from the back of the field. Perhaps, they had felt my imagination, as I had thought of Bhim kicking those balls?









जब भी महाभारत की कहानी सुनता, भीम की छवि मेरे मन में विशालकाय, भोले पुरुष की बनती. विशालकाय को हिंदी में भीमकाय भी कहते हैं.

खेतों के बीच जब सूखी घास की विशालकाय गेंदें देखीं तो मन में आया कि शायद उनको भीम की गेंदें या फुटबाल भी कहा जा सकता है. शाम के डूबते सूरज की रोशनी में इन गेंदों से भरा कटा हुआ खेत बहुत सुंदर लग रहा था.

करीब से देखा तो पता चला कि सूखी घास को इस तरह गोल गोल पारदर्शी प्लास्टिक से बाँधा जाता है. घास को यह आकार देना और घास जमा करने का काम मशीनों से होता है. इससे यह फायदा भी होता है कि बारिश से कम भीगता है. सर्दियों में जब खेत बर्फ से ढके होंगे, यही घास जानवरों को चारा देने के काम आयेगी.

जब खेत को देख रहा था, अचानक खेत के पीछे से बहुत से पक्षी पँख फड़फड़ाते हुए हवा में उठे. मैंने सोचा कि शायद उन्होंने मेरी कल्पना को महसूस किया हो, जिसमें भीम उन फुटबालों को अपने पैर से किक मार रहा थे!

Monday, 17 July 2006

From the horse's mouth - घोड़े के मुख से

I love horses. If you had an opportunity to observe the horses from close, you surely know that each horse has his own character, his temperament and are really inteligent creatures. That is why I can't understand how people can eat horse's meat.

There is a saying, "If wishes were horses, beggers will ride" but I think that it was written when horses and horse-riding were common. Nowadays to be able to afford a horse, you need to be rich.

When I see horses, I always remember an event told to me by a distant relative, Ashok. I was about eight years old at that time, and Ashok was two years older to me. Their neighbours had a horse-cart. One day Ashok, while playing went to the horse and showing him his chest, picking up his nipple in his hand, pulling it towards the horse said, "Come horse, drink my milk". I don't know what made him do it. Any way, he said that the horse bit him on his chest. Even now, though I love horses, I am a little afraid to go near them, thinking that they may bite!

Today some pictures of horses from my recent holidays in Bibione, in north of Italy.







मुझे घोड़े बहुत अच्छे लगते हैं. अगर आप को घोड़ों को करीब से देखने का मौका मिला हो तो आप अवश्य समझते होंगे कि हर घोड़े का अपना व्यक्तितव, अपना स्वाभाव होता है. अंग्रेजी में कहावत है, "अगर आकांक्षाएँ घोड़े होतीं तो भिखारी उनकी सवारी करते" जो मुझे लगता है तब बनी होगी जब घोड़े आप थे और उन पर चढ़ने के लिए अमीर होना आवश्यक नहीं था. आजकल तो घोड़े रखना और पालना कोई पैसेवाला ही कर सकता है.

जब भी घोड़े देखता हूँ तो बचपन की एक सुनी हुई बात याद आ जाती है, जब करीब आठ साल का था. मुझसे दो साल बड़ा अशोक मेरी मौसी की ननंद का बेटा था, यानि कि, दूर का रिश्तेदार. उसका परिवार पुरानी दिल्ली में पुलबंगश की तरफ रहता था और उसके पड़ोसी के यहाँ एक इक्का था. एक दिन अशोक ने पड़ोसी के अस्तबल में घोड़े के सामने जा कर अपनी छाती दिखाई और बोला "ले घोड़े, दूध पी" और घास खा रहे घोड़े ने उसे छाती पर काट लिया. जाने सच बात थी या नहीं, पर तबसे घोड़ों के प्रति मन में थोड़ा सा डर बैठ गया. अब जब घोड़े देखता हूँ तो अच्छे तो लगते हैं पर मन में डर भी रहता है इसलिए उनके बहुत करीब नहीं जाता.

आज की तस्वीरों में उत्तरी इटली में बिबियोने के घोड़े, जहाँ से छुट्टियाँ बिता कर आया हूँ.

Tuesday, 11 July 2006

Reflections - प्रतिबिम्ब

Bibione, Italy: Concentrating at the reflections in still water gives me a strange feeling. The clouds floating on its surface and the poles growing deep into water make me feel giddy.

Chinese philosopher Lao Tze had once written, "Am I a man who dreamt of being a butterfly or am I a butterfly who is dreaming of being a man". It is that kind of feeling, that also comes from looking at pictures of Salvador Dali.

Reality and illusion, they seem to merge in the play of Maya, the world of illusion. Todays pictures share that feeling.











बिबियोने, उत्तरी इटलीः कृत्या पर केहरी सिंह मधुकर की कविता पढ़ी है, जिसमे में वह स्वयं से पूछते हैं, "यह कौन झाँकता शीशे में? किसका है प्रतिबिम्ब?"

शीशे के प्रतिबिम्ब से नहीं, पर स्थिर जल में उभरते प्रतिबिम्बों से अक्सर मुझे लगता है कि यथार्थ और कल्पना की सीमा मिट सी जाती है.

चीनी विचारक लाओ त्से ने प्रश्न किया था, "मैं मानव हूँ जिसने तितली होने का सपना देखा था, या तितली हूँ जो मानव होने का सपना देख रही है ?" पढ़ कर सोचूँ तो वैसी ही अनुभूती होती है, यथार्थ और कल्पना की सीमा के मिटने की, और थोड़ा सा सिर घूमने लगता है.

वैसी ही अनुभूती जो स्पेनिश चित्रकार सालवाडोर दाली के अतियथार्थ शैली के चित्रों से होती है.

इसी अनुभूती पर हैं आज की तस्वीरें, प्रतिबिम्बों की.

Monday, 10 July 2006

Hero for a night - आज के हीरो

I am in Bibione in the north-east of Italy for the holidays. Last week of holidays was dedicated to football. I have never been very keen on this game but people's enthusiasm was infectious. Since Bibione is full of German tourists, the night of the semifinals was a bit tense when Italy and Germany played. For the owners of the restaurants, there was some conflict, whether they should be displaying their joy and thus hurt their clients, the German tourists. Some of them found a way out by setting up separate rooms for Germans and Italians, where people could watch the match in their own groups.

That night, when the match finished, Italy had won and their joy was very public, however it was nothing compared to the pandemonium of last night after the finals. City administration had put up a giant tent with a giant screen for showing the match and it was full of Italians with their flag on their faces, chests, draped on their shoulders, in the colours of their hats.

And the horn blowing and fire crackers went on for the whole night. People were taking off their clothes and dancing, waving the Italian flag.

Yeet, this hero-worship is just for the night. The big football scandal with the magistrates digging up telephone conversations about match fixing is just behind the corner. And the public if fickle. Even during the match, when the Italian team didn't score a wining goal, there were some disgruntled fans singing, "Sapete soltanto rubare" (You only know how to steal). The scandal regarding Jidane was another reminder about the fickleness of hero-worship. According to Brazilian lip-readers, it seems that Matterazzi had said "figlio di puttana" (son of a whore) to earn that headbutt!

Separate rooms for Italian and German fans on the night of semifinals

Group of fans getting ready for the finals

Watching the match on the giant screen on the beach in Bibione



The joy after winning


बिबियोने में छुट्टियों का यह पहला सप्ताह फुटबाल की बातों में गुजरा है. हालाँकि इस खेल का कोई विषेश शौक नहीं है मुझे और बिबियोने आने से पहले केवल कुछ खिलाड़ियों के नाम जानता था, वह भी उनके खेल की वजह से नहीं बल्कि इसलिए देल पियेरो और तोत्ती जैसे लोग टेलिविज़न पर विज्ञपनों में अक्सर दिखते हैं. पर एक बार इटली सेमी फाइनल में पहुँचा तो आस पास के लोगों के उत्साह ने मुझे भी छू लिया.

बिबियोने में बहुत से जर्मन पर्यटक आते हैं. जिस दिन सेमी फाइनल का मैच था तो चारों ओर इतालवी झँडे दिख रहे थे. लोगों ने मुँह झँडे बनाये थे, कँधों पर झँडे ओढ़े थे, झँडे की टोपियाँ पहन ली थीं, उनके मुकाबले में जर्मन झँडे वाले इक्के दुक्के ही दिखाई दे रहे थे. कई रेस्टोरेंट वालों ने इतालवी और जर्मन झँडे अलग अलग कमरों में लगाये थे ताकि जर्मन लोग अलग जगह बैठ कर अपने लोगों के साथ मैच देख सकें. उस रात इटली के मैच जीतने पर बहुत हँगामा हुआ.

पर कल रात को तो बात ही कुछ और थी. समुद्र तट पर शहर वालों ने टैंट लगा कर उसमे सिनेमा के परदे जैसी टेली विजन की स्क्रीन लगायी थी. जब एक एक गोल करने के बाद इटली की टीम कोई गोल नहीं कर पा रही थी तो कई लोग गुस्से से अनाप शनाप बोल रहे थे, खिलाड़ियों को गालियाँ दे रहे थे, पर अंत में मैच जीतने के बाद सब कुछ भूल गये. सारी रात हँगामा चलता रहा.

Monday, 3 July 2006

Pulling strings - कौन नचाये

Veteran Indian film maker Hrishikesh Mukherji's "Anand" was one of my favourite films.

Its last scene, when the doctor Dada Moshai (Amitabh Bacchan) comes back to find his friend Anand (Rajesh Khanna) dead and breaks down, accidently touching the tape recorder, that starts and Anand's voice fills the room, "My lord, we are all puppets, our thread is in some one's hands who pulls all the strings, ..." is one of my favourites.

Todays pictures of the colourful puppets from the ethnic market in New delhi, "Dilli Haat" are a homage to Hrishikesh Mukherjee.

PS: Tomorrow morning I am leaving for holidays at the seaside in North Italy, so goodbye for two weeks.







"माई लोर्ड, हम सब कठपुलियाँ हैं जिनकी डोर किसी और के हाथ में है", वाला हृषिकेष मुखर्जी की आनंद फिल्म का डायलाग एक कड़वा सच है जीवन का.

ऐसे करुँगा, वैसा होगा, यही सब सोचते रहते हैं, फ़िर अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो एक क्षण के लिए इस कड़वे सच की याद दिला देता है. पर मानव मन बना ही कुछ ऐसा है कि जल्दी ही उसे भूल कर हम फ़िर से अपने हवाई किले बनाने में जुट जाते हैं.

आज की तस्वीरों में है दिल्ली की दिल्ली हाट की कठपुतलियाँ जो अपने रंगबिरंगे रुप से मन मोह लेती हैं.

कल सुबह छुट्टियों के लिए उत्तरी इटली के लिए रवाना होना है, इसलिए आप सब से दो सप्ताह के लिए अलविदा.

Sunday, 2 July 2006

Two beer or not two beer - तू पी और जी

No, I didn't think of that one, "Two beer or not two beer". I guess to invent something like that you need to be drunk and with your friends, when all kind of crazy things come to your head.

It is the day against all prohibitions, the street rave parade in Bologna. It started today afternoon and it will go on till tomorrow noon. Here is a quick photographic journey through the first part of the rave.

Compared to the Gay, Lesbian, Bisexual and Transgender pride parade two days ago, today the square is more crowded.


With the deviless herself to tempt you, how can you refuse? Come on, loose up buddy, let your body move with the rhythm.



Yes, of course remember AIDS. Bursting with hormones, losing inhibitions and the long night ahead in the park ...



The municipality has provided ambulances for those who feel sick, but perhaps they could have also distributed some free condoms.



With all the noise, it is tough to talk on mobile phones. "Yes, mom, I am fine, we are in the library, don't worry, everything is fine ..."




Who is Britney? It is good if a baby can soak up this atmosphere before coming to this world. No, I don't think that din is going to hurt his ears, he is safe there, in his mamma's tummy.




Brokeback mountain anyone?




Original hairstyles




And some original dresses



Yes, some of them do puke, what is the big deal?



The Indian touch finally? The Ganesh tatoo!



सब बँधनों के विरुद्ध, जीवन को पूरा जीने की बात करने वाला बोलोनिया स्वपन मार्ग का दिन आखिर आ ही गया. बोलोनिया स्ट्रीट रेव फेस्टीवल. रेव अगर अँग्रेजी में सोचें तो इसका अर्थ बनता है प्रलाप, होश खो कर अनाप शनाप बोलना, और इस परेड पर बिल्कुल सही बैठता है. पर फ्राँसिसी भाषा में रेव का अर्थ है स्वपन और मुझे यह अर्थ देना अधिक अच्छा लगा.

हर तरफ भीड़ ही भीड़, अधिकतर नवजवान लड़के लड़कियाँ, कम कपड़े पहने या शरीर का ऊपर का हिस्सा नग्न रखते हुए, बीयर, वाईन, सिगरेट, चरस, गाँजा, और जाने कौन से नसे में झूमते, नाचते.

आज दोपहर को शुरु हुआ है कल दोपहर तक चलेगा. लम्बी रात कान फोड़ने वाले संगीत से भरी होगी और पीने पिलाने की तो कमी का सवाल ही नहीं उठता. परेड की जगह दोपहर से ही खाली बोतलों, कूड़े से भरी जा रही थी. रात को 9 बजे यहाँ से चलेंगे और शहर के बाहर एक बड़े बाग की ओर निकल जायेंगे, फिर कल दोपहर तक वहीं महफिल जमेगी. आस पास पुलिस बहुत खड़ी है पर मस्ती करने वालों से दूर. कई एमबुलेंस भी तैयार खड़ी हैं, किसी की तबियत अधिक बिगड़े तो तुरंत अस्पताल ले जाओ.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Followers